“मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक: डीआईसीसीसी प्रोजेक्ट और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा”

ख़बर शेयर करें -

“मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक: डीआईसीसीसी प्रोजेक्ट और अन्य प्रस्तावों पर चर्चा”

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हाई पावर्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान डीआईसीसीसी प्रोजेक्ट तथा इसके कॉम्पनेन्टस को आईटीडीए को सौंपते हुए इसमें पुलिस विभाग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करने के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फाँटो ईको टूरिज्म जोन पहुंचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, वन संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

 

 

 

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने ब्रिज एण्ड रूफ लिमिटेड तथा डीएससीएल के मध्य विवाद पर निर्णयन हेतु लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग तथा नियोजन विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आज की बैठक में डीआईसीसीसी के तहत राजस्व भागीदारी तथा सस्टेनिबिलिटी पॉलिसी तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम को इलेक्ट्रिक बसो को सौंपने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर के बागवाला में तैयार हुई 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों की परियोजना।

 

 

बैठक में सचिव  नितेश झा,  विनय शंकर पाण्डेय,  बृजेश संत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करें -

 

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।