हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील किनारे मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

रोशनी पाण्डेय -सह सम्पादक

भीमताल तालाब को निर्मल व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पिछले कुछ सालों से हिमालय जन सेवा फाउंडेशन के द्वारा भीमताल तालाब के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाता गया है, फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा तालाब के किनारे पार्क में पार्क के सौंदर्यकरण के लिए पौधे लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन ने भीमताल झील किनारे मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान ने सभी नगरवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवम भीमताल झील किनारे अधिकाधिक वृक्ष लगाने में सहयोग करने की अपील की भीमताल वासियों से और उनकी अपने बच्चों की तरह देख रेख करने को कहा। पेड़ लगाने में निशांत खान, सोहैल अहमद, निधि जोशी, मानस जोशी, साराह खान एवम अयान आदि ने सहयोग दिया एवम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।