कैंची धाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस।

कैंची धाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस।
ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख बैरियरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। यातायात प्लान के अनुसार वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

पुलिस प्रशासन द्वारा शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक निर्देश जारी कर रहे हैं।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा यात्रा के दौरान संयम और सहयोग बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री जसपाल राणा को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” के संकल्प के साथ नैनीताल पुलिस मेले को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।