“घर-घर मतदान: 85 वर्ष से अधिक वृद्ध और दिव्यांग नागरिकों के लिए मतदान कार्य आगे बढ़ा”

ख़बर शेयर करें -

घर-घर मतदान: 85 वर्ष से अधिक वृद्ध और दिव्यांग नागरिकों के लिए मतदान कार्य आगे बढ़ा”।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

नोडल अधिकारी मीडिया/नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि दिनांक 08 अप्रेल से 85 वर्ष से अधिक वृद्ध एवम दिव्यांगनों के घर घर जाकर मतदान का कार्य शुरु होगा। 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध विधानसभा रामनगर में 69, लालकुआं में 161, हल्द्वानी में 125, कालाढूंगी में 337, भीमताल में 218 और नैनीताल में 166 मतदाता है ।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

 

वहीं दिव्यांगजन विधानसभा रामनगर में 70, लालकुआं में 84, हल्द्वानी में 51, कालाढूंगी में 49, भीमताल में 137, और नैनीताल में 89 मतदाता है। इन सभी मतदाताओं से डाक मतदान करवाने हेतु नामित मतपत्र टोलियों द्वारा आवेदकों के घर-घर जाकर सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस।

ख़बर शेयर करें -