होटल जीएम पर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज, मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी रोहित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

होटल जीएम पर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज, मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

होटल जीएम पर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज, मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी रोहित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

होटल जीएम पर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज, मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी रोहित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

हल्द्वानी, 19 जून 2025
नैनीताल रोड स्थित एक होटल के महाप्रबंधक (जीएम) पर दिल्ली की एक युवती ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है और पेशे से जुड़े सिलसिले में हल्द्वानी आई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती पहले से आरोपी रोहित बेलवाल को जानती थी, जो रामनगर के सावल्दे गांव का निवासी है। रोहित पूर्व में रामनगर के एक रिजॉर्ट में नौकरी करता था, जहां इवेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोहित ने उसे हल्द्वानी बुलाकर एक होटल में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य देने की बात कही। वह अपनी सहेली के साथ हल्द्वानी पहुंची, जहां रोहित ने उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक होटल में ठहराया।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

युवती का आरोप है कि मंगलवार रात आरोपी जबरन उसके कमरे में घुस आया और शराब पीने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता और उसकी सहेली ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित बेलवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जा रही है और पीड़िता को हरसंभव कानूनी एवं मानसिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।