सरकार के खिलाफ अगर कोई भी कार्यवाही होगी तो अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

ख़बर शेयर करें -

सरकार के खिलाफ अगर कोई भी कार्यवाही होगी तो अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सरकार के खिलाफ अगर कोई भी कार्यवाही होगी तो अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण का जायजा लेते हुये जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। उन्होंने कहा कि शहर के हालात सामान्य है दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्हांेने कहा कि शहर के हालातों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के पश्चात आगे की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने आम जनता को क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के लिए सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

 

 

सचिव श्रीमती रतूड़ी द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में घायल मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने सीएमएस सुशीला तिवारी चिकित्सालय को निर्देश दिये कि मरीजों को उपचार में कोई कोताही ना बरती जाए साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा चैकी का भी निरीक्षण कर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान 🌳🌿

 

 

स्थलीय निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, जिलाधिकारी वंदना, डीआईजी योगेन्द्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा आदि अधिकारी मौजूद थे।

 

——————–
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल