गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़ – दो पिकअप वाहन पकड़े गए, चार अभियुक्त गिरफ्तार।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
दिनांक 24.04.2025 को थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते हुए दो पिकअप वाहनों को पकड़ा गया और कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरण:
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, एक मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ कि दो पिकअप वाहन अवैध रूप से इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की ढुलाई कर मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान निम्नलिखित दो वाहन रोके गए:
-
पिकअप वाहन संख्या: UK04CC1748 – जिसमें 30 गैस सिलेंडर (23 भरे हुए, 7 खाली) पाए गए।
-
पिकअप वाहन संख्या: UK04CC1896 – जिसमें 28 गैस सिलेंडर (17 भरे हुए, 11 खाली) पाए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त:
-
सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल
-
अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल, निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल
-
हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल
-
गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल
उक्त चारों व्यक्ति वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे तथा सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी।
कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम:
-
ASI सुनील कुमार
-
कांस्टेबल अमित कुमार


