रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

 

390 कनस्तर लीसा बरामद, धारी निवासी चालक गिरफ्तार; एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार — बेतालघाट से रामनगर तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पहाड़ों से चोरी-छिपे लीसा निकालकर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचाने के कथित खेल का रामनगर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। देर रात भंडारपानी मार्ग पर ग्रासलैंड के पास की गई कार्रवाई में टीम ने एक कैंटर से 390 कनस्तर लीसा बरामद किया। बरामद लीसा की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में कैंटर चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

 

 

 

सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने भंडारपानी मार्ग पर निगरानी बढ़ाई थी। इसी दौरान UK18CA-9162 नंबर के संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली गई। कैंटर की तलाशी होते ही टीम के होश उड़ गए। वाहन के भीतर बड़ी संख्या में लीसा के कनस्तर भरे हुए थे। गिनती करने पर कुल 390 कनस्तर बरामद हुए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

पुलिस ने मौके से प्रेम पुत्र टीकम, निवासी धारी, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में लीसा के बेतालघाट क्षेत्र की ओर से रामनगर लाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि लीसा की वास्तविक उत्पत्ति, तस्करी में शामिल लोगों और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच अभी जारी है।

 

 

 

वहीं कार्रवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति पुलिस की पकड़ से बचकर फरार हो गया। पुलिस और वन विभाग की टीमें अब उसकी तलाश कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में लीसा कहां से निकाला गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि कैंटर और बरामद लीसा को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी लोग इस तस्करी से जुड़े पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

अब जांच का फोकस सिर्फ 390 कनस्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि उस नेटवर्क तक पहुंचने पर है, जो पहाड़ों से लीसा निकालकर उसे रामनगर तक पहुंचा रहा था।