आठ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण और सुशासन की मिसाल कायम की, केंद्रीय संचार ब्यूरो की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर ।ग्राम हल्दुआ मे केन्द्रीय संचार व्यूरो भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 8 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत चित्र प्रदर्शनी के समापन समारोह में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट और मुख्य वक्ता भाजपा नेता गणेश रावत रहे। जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से जनसमूह को अवगत कराया और कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्रामवासियो से केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

 

 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले बच्चों को पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर महिला समूहों के स्टॉल भी लगाए गए थे। तीन दिन तक चले कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो ने भारत सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

 

 

इस अवसर पर फील्ड पब्लिसिटी ब्यूरो के बीएस नेगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरीश मालगुड़ी,ग्राम प्रधान महेंद्र,आनंद कड़ाकोटी, आनंद बिष्ट, लाल सिंह, परमजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती श्रद्धा तिवारी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *