उत्तराखंड में गौ माता को राज्य माता घोषित करने की उठी मांग, करणी सेना ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन।

उत्तराखंड में गौ माता को राज्य माता घोषित करने की उठी मांग, करणी सेना ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में करणी सेना पंजीकृत उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से उत्तराखंड में गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने के साथ ही गौ संरक्षण, सुरक्षा और संवर्धन के लिए सख्त एवं प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग की। करणी सेना का कहना है कि इससे गौवंश के संरक्षण को मजबूती मिलेगी और गौ सेवा को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हल्द्वानी में देर रात सघन चेकिंग।

 

 

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और विषय पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रैली से पोस्टर तक पर रोक, MBPG छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रत्याशियों को समझाए नियम।

 

 

 

करणी सेना पंजीकृत उत्तराखंड ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

इस अवसर पर करणी सेना पंजीकृत उत्तराखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।