फतेहपुर जिले में कच्ची दीवार से छात्रा की हूई मौत।

ख़बर शेयर करें -

फतेहपुर जिले में कच्ची दीवार से छात्रा की हूई मौत

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना के बाद, थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ गांव की छात्रा मंजू (22) की मौत हो गई। मंजू  इंटर पास करने के बाद नौकरी की तैयारी करने के लिए फतेहपुर शहर में कोचिंग पढ़ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

शुक्रवार को दोपहर के करीब दो बजे, मंजू कोचिंग पढ़ कर घर लौटी थी और बकरियों के चारा लगाने के बाद छप्पर के नीचे आराम कर रही थी। इसी दौरान, बगल में खड़ी कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसके परिणामस्वरूप मंजू दीवार में दब गई। ग्रामीणों ने आवाज सुनी और त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर छात्रा को दीवार से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौके पर ही मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शराब दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 दुकानों में मिली गड़बड़ी।

 

पुलिस द्वारा की जा रही जांच में यह आगया है कि दीवार के पीछे से नाला निकला है, जिसमें पानी बहता रहता है, और कच्ची दीवार में सीलन आ जाने से यह दीवार गिर गई।