महानगर महिला कांग्रेस कमेटी ने दिखाई अपनी ताकत, महिला पहलवानों को दिया समर्थन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर : उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही अंतरराष्ट्रीय भारतीय महिला पहलवानों के समर्थन में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में आज महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी काशीपुर को एक सौंपकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की। महिला पहलवानों के द्वारा किए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन को उनका पूर्ण समर्थन है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ, सीएम धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया फ्लैग ऑफ।

 

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला कांग्रेस की पदाधिकारीओ ने महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपते हुए कहा कि न्यायालय के हस्तक्षेप के बावजूद अभी तक कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई है, जो कि देश की नारी शक्ति का अपमान है। महामहिम राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से इस विषय को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आदेश जारी करना चाहिए। वही पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर दिल्ली पुलिस के द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही ना किया जाना भाजपा की महिलाओं के प्रति दोहरी मानसिकता को दर्शाता है ।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

 

 

 

बेहतर होगा कि नारी शक्ति के सम्मान के लिए यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए एक मिसाल पैदा की जाए। जिससे भविष्य में इस तरह के कार्यों की पुनरावृत्ति ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हो रहा पालन* *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर सीज*

 

 

 

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, राज बत्रा, कुमकुम सक्सेना, पूजा गुप्ता,रंजना गुप्ता, मीना जुनेजा, शुभ्रा शर्मा, सीरम सैफी, किरन चावला, चंद्रकला पांडे, डिंपल राणा, कामिनी, अनीता कमलेश ,सुनीता, कुसुम, प्रेमवती आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थी।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *