जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में मानवीय दृष्टि से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ यूडीआईडी कार्ड बनाये जाएगें।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

नैनीताल /भीमताल 08 अगस्त 2022 जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में मानवीय दृष्टि से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ यूडीआईडी कार्ड बनाये जाएगें। जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि लालकुऑ शहर क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन प्राप्त कर रहें 84 लाभार्थियों के यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण हेतु अवशेष है। उन्होंने कहा कि लालकुऑ शहरी क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाडी कार्यकत्रियों से प्राप्त सूचना के आधार एवं दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे यूडीआईडी कार्ड से वंचित दिव्यांगजन जो ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत हैं जहां से उनका आना असम्भव है। इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये लालकुआ शहरी क्षेत्र में मिनी कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आत्मनिर्भर उत्तराखंड को महिलाओं का दम, दीपावली पर हुनर से बनाई अलग पहचान।

 

सीडीओ डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि दिनांक 10 अगस्त (बुधवार) को लालकुऑ के अम्बेडकर पार्क/बारतघर में प्रातः 09 बजे, जवाहर नगर पार्षद कार्यालय में प्रातः 11ः30 बजे तथा आजाद नगर कार्यालय में दोपहर 02ः00 बजे मिनी कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये है कि लालकुआं क्षेत्र में आयोजित होने वाले मिनी शिविरों में यूआईडी कार्ड पंजीकरण हेतु दिव्यांगजनों को सूचित करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही मौके पर ही दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड का भी पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।