देव नगरी ऋषिकेश में यूपी के रामपुर की युवती से सामूहिक दुष्कर्म।

उधम सिंह राठौर -प्रधान सम्पादक

 ऋषिकेश उत्तराखंड अतिथि देवो भव की परंपरा को भी हवस के दरिंदों ने धूमिल कर दिया है। उत्तराखंड देव भूमि फिर एक बार लजित हो गई है। उत्तराखंड के की धर्म नगरी ऋषिकेश में वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर यूपी के रामपुर जनपद की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती को हवस के दरिंदों ने अपनी हवस मिटाने के लिए उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।यह मामला देव नगरी को शर्मसार करने वाला है। युवती का आरोप है कि एक य दो नहीं बल्कि कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी बलवंत पंवार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया। युवती ने बताया कि वह पिछले एक महीने पहले हरिद्वार आई थी। हरिद्वार में उसका बैंग और मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इसके बाद वह ऋषिकेश आ गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है। युवती के परिजनों से संपर्क किया तो बताया वह एक महीने पहले घर से हरिद्वार के निकलीं थी। इसके बाद वह ऋषिकेश में एक धाम में आकर रहने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

परिजनों ने उसे धाम में ही छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक युवती बीते पांच दिनों से रेलवे स्टेशन पर ही रह रही थी। युवती के पिता यूपी के रामपुर जनपद में एक आश्रम में कार्य किया करते हैं। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

kj
tara