थलीसैंण में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले डॉ. धन सिंह रावत, राहत कार्य जल्द शुरू करने और पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।

थलीसैंण में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले डॉ. धन सिंह रावत, राहत कार्य जल्द शुरू करने और पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले डॉ. धन सिंह रावत, राहत कार्य जल्द शुरू करने और पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

सूचना/05 अगस्त, 2024ः कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को चैक वितरित किये।

यह भी पढ़ें 👉  गोकशी करने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, दो गैंगस्टर गिरफ्तार।

 

 

सोमवार को मा0. मंत्री ने थलीसैंण के चौथान क्षेत्र पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु उन्हें चेक भी वितरित किये। इसके पश्चात मा0 मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयी छात्रावास पीठसैंण निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को मिली ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता* *⚠️ नंबर प्लेट बदली, गाड़ी नहीं… पुलिस ने पकड़ ली चालाकी, थार जफ़्त* *👉 धोखा देने वाला खुद फंस गया, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

आपदाग्रस्त क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, यूसीबी पूर्व अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, डीसीबी पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय हित में ऊर्जा संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री धामी

 

 

जिला सूचना अधिकारी,
पौड़ी गढ़वाल।