गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, सांसद अजय भट्ट ने परिजनों से की मुलाकात, वन विभाग को दिए पिंजरा लगाने के निर्देश।

गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, सांसद अजय भट्ट ने परिजनों से की मुलाकात, वन विभाग को दिए पिंजरा लगाने के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। बलूटी गांव के मोरा तोक में गुलदार के हमले में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गहरी संवेदना व्यक्त की और तुरंत प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी से फोन पर वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने और वन्यजीव पर निगरानी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

भट्ट रविवार शाम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के हमले में मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली ₹6 लाख की सहायता राशि जल्द से जल्द प्रदान की जाए। अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि गांव में पिंजरा लगाने का काम शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

सांसद ने वन विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से ग्रामीणों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर ग्रामीण सुरक्षित महसूस करे और वन्यजीवों से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

इस दौरान मोरा गांव की जनता ने सांसद भट्ट से सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर वार्ता की। श्री भट्ट ने मौके पर ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से बात कर सड़क निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है।