सट्टे की खाईबाड़ी करते हिस्ट्रीशीटर समेत छह गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद।

सट्टे की खाईबाड़ी करते हिस्ट्रीशीटर समेत छह गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टे की रकम ₹25,090 बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरि की धरती से सीएम धामी का संदेश, विकास के साथ विरासत संरक्षण पर सरकार का फोकस।

पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने यादव सभा वाली गली में छापेमारी कर तस्लीम पुत्र स्व. मोहम्मद यासीन निवासी बांसफोड़ान काशीपुर, अबरार हुसैन पुत्र स्व. निसार अहमद निवासी मछली बाजार ठाकुरद्वारा, हैदर अली, मोहम्मद सूफियान, यशपाल सिंह और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  रात के अंधेरे में खैर के हरे पेड़ पर चली आरी, 5 आरोपी पहुंचे जंगल में कटान करने, AI कैमरों ने बिगाड़ा खेल, दो गिरफ्तार।

इनके कब्जे से पुलिस ने एक सट्टा नोटबुक, सट्टे के नंबर लिखा बोर्ड, दो कैलकुलेटर, 52 लिखी हुई सट्टा पर्चियां, रंगीन डायरी में नई प्रिंटेड सट्टा पर्चियां और ₹25,090 नकद बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/13 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक गणेश पाण्डे, देवेंद्र सामंत, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल अमरदीप, प्रेम कनवाल और महेंद्र सिंह शामिल थे।