अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने वाला आया हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की बाइक सहित हुआ गिरफ्तार।

अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने वाला आया हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की बाइक सहित हुआ गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 02/04/2024 को शिकायतकर्ता बंटी निवासी किशनपुर कालाढूंगी द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि 26/03/2024 को *मो0सा0 नंबर UK06 AL 4795 स्प्लेंडर प्लस* जो कि सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी की थी को *अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।*मामले में थाना हल्द्वानी कोतवाली हल्द्वानी में 379/ 411 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में *उ0नि0 विजय कुमार चौकी हीरानगर* व उनकी टीम द्वारा *एक व्यक्ति को चोरी गयी मोटर साईकिल सहित उत्थान मंच की दीवार के पास हीरा नगर से गिरफ्तार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

*गिरफ्तारी-*
गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र लाल सिंह बिष्ट निवासी रामबाग बासखेड़ा गौलापार थाना चोरगलिया नैनीताल, उम्र- 32 वर्ष
*बरामदगी-* मो0सा0 नं0- UK06- AL-4795 स्प्लैण्डर प्लस

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 विजय कुमार चौकी हीरानगर
2- का0 ललित नाथ चौकी हीरानगर