ढिकाला में प्रशिक्षु वन आरक्षियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

ढिकाला में प्रशिक्षु वन आरक्षियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

कालागढ़। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला पर्यटन जोन में 36 प्रशिक्षु वन आरक्षियों को वन, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छ जलवायु के महत्व से रूबरू कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का नया एक्शन प्लान, अब बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी रहेगी नजर; स्कूल बसों की भी होगी पड़ताल।

 

 

कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र कालागढ़ के 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी ढिकाला पहुंचे। यहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वार्डन, कालागढ़ एवं बिजरानी के उप प्रभागीय वनाधिकारियों तथा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक बिंदर पाल का ड्रिल के माध्यम से स्वागत किया गया।

 

 

 

अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण, सुरक्षा और पर्यटन के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं रामगंगा नदी के तट और ढिकाला चौड़ की विशेषताओं के साथ वहां पाई जाने वाली वनस्पतियों से भी परिचित कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वादियों में दौड़ेगी दुनिया की साइकिलें! 658 KM की हिमालयन MTB रेस का मुक्तेश्वर से आगाज, 10 जिलों से गुजरकर मसूरी पहुंचेगी रेस।

 

 

प्रशिक्षण केंद्र के संकाय सदस्य अथहर महमूद सिद्दीकी ने जलवायु की शुद्धता की पहचान, बढ़ते ऊर्जा उपयोग और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के स्तर को नियंत्रित रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की वादियों में दौड़ेगा रोमांच, 80 साइकिलिस्ट 658 KM में दिखाएंगे दम, 10 जिलों को मिलेगी पहचान।

 

 

वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली ने ढिकाला से कालागढ़ तक वनस्पति एवं घास के मैदानों के रखरखाव की जानकारी दी। वहीं धनगढ़ी गेट पर वनक्षेत्राधिकारी संजय पांडे ने प्रशिक्षु दल को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की विशेषताओं से अवगत कराया। इस दौरान वनक्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी सहित अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।