नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल* *चुनाव हो या चुनौती, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं!* *छात्र संघ चुनाव में भी SSP नैनीताल मंजुनाथ ने कसा था शिकंजा, दिखाई थी अपनी कार्यकुशलता*

नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल*

*चुनाव हो या चुनौती, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं!*

*छात्र संघ चुनाव में भी SSP नैनीताल मंजुनाथ ने कसा था शिकंजा, दिखाई थी अपनी कार्यकुशलता*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अराजक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली का असर छात्र संघ चुनाव के दौरान भी देखने को मिला। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा रणनीति तैयार कर उसे धरातल पर उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की बेटी मानसी बिष्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान! राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में भाला फेंककर दिखाएंगी दम, प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व।

 

 

 

SSP के निर्देशन में संवेदनशील मतदान केंद्रों और स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। अराजक एवं उपद्रवी तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने लगातार गश्त, चेकिंग और क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। चुनाव के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा गया, ताकि छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  छपेली लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर झूमे दर्शक।

 

 

 

पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और समयबद्ध सुरक्षा इंतजामों का नतीजा रहा कि पूरे चुनाव के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार मुकदमों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रोहित आर्या छह महीने के लिए जिला बदर।

 

 

चुनाव के सफल आयोजन के बाद स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन ने नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। साथ ही SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं उनकी पूरी टीम का आभार जताया।