हिमोत्थान परियोजना के जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी विनीत तोमर के नेतृत्व में समीक्षा और योजना चर्चा।

“हिमोत्थान परियोजना के जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी विनीत तोमर के नेतृत्व में समीक्षा और योजना चर्चा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। हिमोत्थान परियोजना टाटा ट्रस्ट के माध्यम से संचालित परियोजना है, जिसमे सरकारी विभागों के साथ समन्वय कर ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में कार्य किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

 

बैठक में बताया कि इस योजना के तहत अल्मोड़ा जनपद के 3 ब्लॉक (लमगड़ा, हवालबाग तथा चौखुटिया) तथा 62 ग्रामों का चयन किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिम्मोत्थान परियोजना के साथ समन्वय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

 

 

 

जिलाधिकारी ने इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों को भी आश्वस्त किया कि यदि उन्हें सरकारी विभागों के सहयोग की जरूरत होगी तो उन्हें सहयोग जरूर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।