काशीपुर रोडवेज डिपो का रामनगर में विलय करने में, भाजपा सरकार ने जनता के प्रति अपनी मंशा जाहिर कर दी है डॉक्टर दीपिका गुडिय़ा आत्रेय।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। बरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि काशीपुर रोडवेज डिपो का रामनगर में विलय करने को काशीपुर की जनता के साथ छल बताया है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में कांग्रेस ने जो भी विकास कार्य किए थे। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री जैसे पदों पर रहे दिग्गज नेता और विकास के महानायक स्व नारायण दत्त तिवारी ने जो विकास के मानक स्थापित किये थे भाजपा धीरे धीरे उन मानकों को नेस्तनाबूद कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व सत्येंद्र चंद्र गुड़िया और स्व तिवारी जी की सोच विकासपरक सोच थी जबकि पिछले बीस सालों में काशीपुर के विकास को ठप्प कर भाजपा द्वारा काशीपुर की जनता के साथ लगातार छल चल रहा है। उसका सबसे बड़ा उदाहरण आज यहाँ के रोडवेज डिपो की समाप्ति के रूप में सामने है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा विकास की रही है लेकिन भाजपा विकास के बजाए जनता को भावनात्मक रूप से छलती आई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार बने अभी कुछ ही दिन हुये लेकिन भाजपा की जनविरोधी नीतियां सामने आने लगी हैं। पहले बिजली के दामों में वृद्धि और अब काशीपुर की पहचान रोडवेज डिपो की समाप्ति कर भाजपा सरकार ने जनता के प्रति अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि अभी तो ये शुरूआत है। भाजपा सरकार के और भी जनविरोधी नीतियों का जनता को सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में जिस तरह से पेट्रोल डीजल, रसोई गैस आदि की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है उससे जनता में हाहाकार मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

काशीपुर रोडवेज डिपो का रामनगर में विलय करने में, भाजपा सरकार ने जनता के प्रति अपनी मंशा जाहिर कर दी है डॉक्टर दीपिका गुडिय़ा आत्रेय।