गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के पैदल पथ से बर्फ हटाने का कार्य जारी ।

ख़बर शेयर करें -

अमित नोटियाल -संवाददाता

चमोली- भारतीय सेना के जवान एवं श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार आज 15200 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थिति श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक बर्फ़ को काट कर रास्ता बना कर पहुंचे । 14 अप्रैल को यह टीम गोविंद घाट से इस कार्य के लिए निकली थी। आज समय से पूर्व ही उन्होंने यह कार्य कर लिया। अगले कुछ दिन वह इस रास्ते को खुला एवं सुगम बनाएँगे।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 सभी विभाग जैसे कि विद्युत इत्यादि अब रास्ता बन जाने से अपना अपना कार्य करवाना प्रारम्भ करेंगे। इस वर्ष गुरुद्वारा में सचखंड के कपाट 22 मई को खुलेंगे तथा यात्रा प्रारम्भ होगी। पहले जत्थे को 19मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा। इस वर्ष उम्मीद की जा रही है कि यात्रा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। प्रशासन और ट्रस्ट यात्रा की तैयारी में जी जान से जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *