सेल्फी के चक्कर में किशोर का पैर फिसला, भागीरथी नदी में जा गिरा।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

उत्तरकाशी सेल्फी लेने के दौरान एक किशोर का पैर फिसल गया जिससे वह भागीरथी नदी में जा गिरा पुलिस ने डूबते बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

मिली जानकारी के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान 15 वर्षीय मनीष उनियाल (पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी डुंडा ब्लॉक धनारी फोल्ड बमणगांव उत्तरकाशी ) सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था।

 

इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। तथा घटना की सूचना बच्चे के परिजनों को दे दी है, सूचना पर युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।