जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में नगर निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में नगर निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

दीपावली पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के सभी नगर निकायों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान नगरों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण-मुक्त बनाना था।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट कांड का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 03 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार* *🔥SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, सलाखों के पीछे ही जगह मिलेगी*

अभियान के अंतर्गत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सहित नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निर्देशानुसार ऐसे क्षेत्रों से कूड़ा एवं अपशिष्ट हटाया गया, जहाँ अधिक मात्रा में गंदगी एकत्रित थी। साथ ही सभी सार्वजनिक मार्गों और बाजार क्षेत्रों की गहन सफाई कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 68 टेट्रा पैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों द्वारा लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्र किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन कूड़ा उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक था।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वच्छता अभियान में जुटे समस्त कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से जनपद के नगर पहले से अधिक स्वच्छ और आकर्षक बने हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने आस-पास की सफाई बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.