जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की कर दी बेदर्दी से हत्या, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का लिया संज्ञान।

ख़बर शेयर करें -

जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की कर दी बेदर्दी से हत्या, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का लिया संज्ञान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

यूपी के देवरिया जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है। फतेहपुर गांव में आज सुबह छह लोगों की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्‍यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्‍वासन भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व और विकास प्राधिकरण की संयुक्त कार्रवाई: हल्द्वानी में 100 वर्ग गज से कम रजिस्ट्री वाले भूखंडों की जांच शुरू, कई अवैध निर्माण उजागर।

 

 

 

 

यह घटना रूद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। जहां जमीनी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। दरअसल गांव के सत्य प्रकाश दुबे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच सोमवार की सुबह प्रेम यादव की हत्या हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार।

 

 

 

यह खबर सामने आते ही प्रेम के परिवार ने बदला लेने के लिए सत्य प्रकाश के घर पर हमला कर दिया। जिसमें सत्य प्रकाश समेत उनके परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की सुरक्षा को लेकर सतर्क नैनीताल पुलिस, फ्लैग मार्च से दिया शांति व कानून व्यवस्था का संदेश।

 

 

 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया, साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल गांव में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और गांव में शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। एसपी डॉ. संकल्प शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, सीएम योगी ने भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए है।