पानी की टंकी में सड़ रही थी बेटे की लाश, अनजाने में वही पानी पी रहा था परिवार, टंकी में देखा तो उड़ गये होश …

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

राजस्थान के बाड़मेर शहर से सनसनीखेज खबर है। शहर की पुलिस ने एक लड़के और लड़की की लाश बरामद की है। लाश पानी की टंकी से बरामद की गई है। यह पानी नल के जरिए परिवार के लोग पी रहे थे। पानी में बदबू आने लगी तो टंकी को चेक किया गया, वहां से एक नहीं दो लाशें से बरामद हुई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

मौके पर पहुंची धनाऊ पुलिस ने बताया कि मामला सुथारों की ढाणी, गोलिया गांव का है। गांव के नजदीक ही एक टीले पर पानी का टांका बना हुआ है। इस टांके से आसपास के कुछ घरों में पीने का पानी आता है। शनिवार सवेरे से पानी में कुछ दुर्गंध आई तो लोगों ने जांच पड़ताल की। पता चला कि टांके में एक नहीं दो लाशें पड़ी हुई है। एक लाश तो मोहल्ले में रहने वाले युवक थी उसकी पहचान करनाराम (25 साल) के रूप में हुई। वह करीब 6 महीने से गुजरात में टैक्सी चलाने का काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

परिवार को लगा कि बेटा गुजरात में है जबकि बेटा 7 जून को गांव आ गया था, लेकिन परिवार को उसके बारे में जानकारी नहीं दी थी। वहीं 8 जून को गांव में ही रहने वाली एक और लड़की लापता हुई थी, 11वीं में पढ़ने वाली लड़की करीब 15 साल की थी। कानाराम और लड़की में प्रेम प्रसंग था। इसी कारण दोनों ने पानी के टांके में कूदकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

पुलिस को टांके के पास से दो स्विच ऑफ किए हुए मोबाइल और कुछ कपड़े मिले हैं। टांके से निकाली गई लाशें भयंकर गर्मी और पानी में पड़े होने के कारण फूल गई हैं। फिलहाल पुलिस ने लाशों को मुर्दाघर में रखवाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिन में बाडमेंर और बीकानेर में कपल सुसाइड के 4 के सामने आ चुके हैं, इनमें से तीन बाड़मेर जिले के हैं।

kj
tara