उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 3 मुफ्त सिलेंडर योजना को 2027 तक दी मंजूरी।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 3 मुफ्त सिलेंडर योजना को 2027 तक दी मंजूरी।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 3 मुफ्त सिलेंडर योजना को 2027 तक दी मंजूरी।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को एक बड़ी राहत देते हुए अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को 2027 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत राज्य के 1.84 लाख अंत्योदय परिवारों को साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

 

 

यह योजना पहली बार वर्ष 2022-23 में शुरू की गई थी, लेकिन मार्च 2023 में समाप्त हो गई थी। अब राज्य सरकार ने इसे महत्वपूर्ण मानते हुए इसे 2027 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार को सालाना लगभग 55 करोड़ रुपये का खर्च उठाना होगा। वित्त विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*