उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट।

ख़बर शेयर करें -

“उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। देहरादून सहित पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी आपूर्ति पर सरकार अलर्ट, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

 

 

शेष जनपदों में गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जनपदों में भी भारी बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा मार्गों पर सफाई के लिए बनेगी ‘डबल सिस्टम’, वायु गुणवत्ता सुधार पर सख्ती।

 

 

 

पौड़ी जिला प्रशासन ने मौसम के मद्देनजर बुधवार को जनपद के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में, प्रशासनिक अधिकारी डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षाधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास अधिकारी को अवकाश के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *