अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं और भीमताल से 2 आरोपी गिरफ्तार।

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं और भीमताल से 2 आरोपी गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं और भीमताल से 2 आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह तैयार, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा से लेकर हेलीकॉप्टर तक के इंतजाम।

कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान त्रिभुवन आर्या (21) निवासी खड़कपुर बेरीपड़ाव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 188 टेट्रा पैक देशी अंगूरी शराब बरामद की गई। इस संबंध में एफआईआर संख्या 49/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  26-सूत्रीय कार्यक्रम को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने की व्यापक समीक्षा

वहीं थाना भीमताल क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमृतपुर रोड से गौला नदी मार्ग पर चेकिंग के दौरान विशाल आर्या (22) निवासी कुसुमखेड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 96 पाउच टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। इस मामले में एफआईआर संख्या 11/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर के बागवाला में तैयार हुई 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों की परियोजना।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -