चोरगलिया क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट: संभावित बाढ़ खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण।

चोरगलिया क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट: संभावित बाढ़ खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


हल्द्वानी- मानसून से पूर्व प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा के नेतृत्व में सिंचाई, वन सहित अन्य विभागों की टीम ने तहसील हल्द्वानी अंतर्गत चोरगलिया क्षेत्र के दुबेलबेरा, भीड़ा और आमखेड़ा गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  15 नवंबर को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गेट का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण! पर्यटकों की एंट्री से पहले स्थानीय जनता के लिए रास्ता खोलने की मांग, संघर्ष समिति ने आंदोलन का फूंका बिगुल।

निरीक्षण के दौरान टीम ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का गहन अध्ययन करते हुए जोखिम का आकलन किया। मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में डार्यवजन (मलबा हटाने) कार्य एवं तटबंध निर्माण सहित अन्य बचाव कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी और होमस्टे की लापरवाही पर सख्ती, अब ठिकाने पर लगा सरकारी ताला।

उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने जानकारी दी कि सुनारधड़ा और कुटलिया क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों की स्वीकृति पहले ही दे दी गई है। मानसून से पहले सभी आवश्यक बचाव कार्य पूरे कर लिए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की कि जनहित में चल रहे कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 2 वारंटी गिरफ्तार, संभावित ठिकानों पर दी दबिश।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश सिंह, एसडीओ वन गणेश दत्त जोशी, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रेंकुली, क्षेत्रीय प्रशासक नंदन सिंह बोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहै।