*रील्स में बयान, हकीकत में जेल, आस्था व महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी भारी* *सोशल मिडिया में फेम की चाहत ने दिया ज्योति अधिकारी को 14 दिन की सज़ा*

ख़बर शेयर करें -

*रील्स में बयान, हकीकत में जेल, आस्था व महिलाओं पर टिप्पणी पड़ी भारी* *सोशल मिडिया में फेम की चाहत ने दिया ज्योति अधिकारी को 14 दिन की सज़ा*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड की देवी-देवताओं, महिलाओं एवं लोक संस्कृति के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ज्योति अधिकारी के खिलाफ थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा सोशल मीडिया रील्स के माध्यम से दिए गए आपत्तिजनक बयानों से धार्मिक आस्था, महिलाओं की गरिमा और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को ठेस पहुंची है। इसी को लेकर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है और कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में NCORD की 10वीं समीक्षा बैठक, ड्रग्स नेटवर्क पर समन्वित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने और आस्था पर प्रहार करने वालों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।