*नैनीताल पुलिस व शासकीय अधिवक्ताओं की जबरदस्त पैरवी, ज्योति अधिकारी की जमानत खारिज* *अब जेल में ही रहना होगा ज्योति अधिकारी को* *सोशल मीडिया लाइक्स का चक्कर पड़ा भारी, पुजारी समाज व महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश, अल्मोड़ा रुद्रपुर में भी मुकदमे दर्ज*

ख़बर शेयर करें -

*नैनीताल पुलिस व शासकीय अधिवक्ताओं की जबरदस्त पैरवी, ज्योति अधिकारी की जमानत खारिज*

*अब जेल में ही रहना होगा ज्योति अधिकारी को*

*सोशल मीडिया लाइक्स का चक्कर पड़ा भारी, पुजारी समाज व महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश, अल्मोड़ा रुद्रपुर में भी मुकदमे दर्ज*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को न्यायालय से एक बार फिर कोई राहत नहीं मिल सकी है। नैनीताल पुलिस एवं शासकीय अधिवक्ताओं की प्रभावी और सशक्त पैरवी के बाद माननीय न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के आदेश के बाद ज्योति अधिकारी को फिलहाल जेल में ही रहना होगा

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

मामले में नया मोड़ तब आया जब ज्योति अधिकारी द्वारा गवाहों एवं वादिनी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाने के आरोप सामने आए। इस प्रकरण में थाना मुखानी में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस स्वयं वादी बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्योति अधिकारी के विरुद्ध रुद्रपुर एवं अल्मोड़ा में भी शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़, गवाहों को प्रभावित करने या सोशल मीडिया के दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।