साँवल्दे में महिला को मारने वाले बाघ के शक में नर बाघ पकड़ा गया, डीएनए जांच जारी।

ख़बर शेयर करें -

साँवल्दे में महिला को मारने वाले बाघ के शक में नर बाघ पकड़ा गया, डीएनए जांच जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल)। सांवल्दे क्षेत्र में जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला की मौत के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। घटना स्थल के आसपास विचरण कर रहे एक नर बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों व स्टाफ ने आज तड़के लगभग सुबह 4 बजे ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ लिया

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी पर 190 मीटर रोपवे निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने ₹21.43 लाख की अंतिम किश्त की स्वीकृत।

पकड़े गए बाघ से डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उच्च अधिकारियों के अनुसार डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यही वह बाघ है या नहीं, जिसने 2 जनवरी को सांवल्दे में सूखिया देवी पर हमला कर उनकी जान ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र लगातार निगरानी की जा रही थी। बाघ को महिला के हमले वाले स्थान के आसपास ही पकड़ा गया है, जिससे आशंका गहराई है, हालांकि अंतिम पुष्टि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 चालान काटे।

फिलहाल बाघ को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई प्रचलित नियमों के तहत की जा रही है।


ख़बर शेयर करें -