जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सांसद अजय भट्ट ने आपदा पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए।

जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सांसद अजय भट्ट ने आपदा पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए।

जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सांसद अजय भट्ट ने आपदा पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट उधम सिंह नगर के खटीमा, शक्ति फार्म, सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भारी जल भराव क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए श्री भट्ट ने अधिकारियों से आपदा पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से इस विषम परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की अपील की। भट्ट ने कहा कि भारी मूसलाधार बरसात के बाद हुए जल भराव की स्थिति बेहद अप्रत्याशित थी। सरकार और प्रशासन पूरी तरह जल भराव से प्रभावित लोगों की मदद में जुटा है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

 

रुद्रपुर। मंगलवार को सांसद अजय भट्ट उधम सिंह नगर के भारी बरसात के कारण हुए जल भराव वाले इलाके में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे । भट्ट ने खटीमा में विभिन्न इलाकों में स्थलीय निरीक्षण किया, वह बाजार में व्यापारी भाइयों से भी मिले, इसके अलावा खटीमा के भूड़ महेलिया, ओम कॉलोनी, अमर कॉलोनी में भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। सांसद भट्ट ने कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन इस आपदा की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहा है। श्री भट्ट ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरे क्षेत्र का हवाई व स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को तत्काल लोगों व व्यापारियों सहित अन्य स्थानों के हुए नुकसानों का आकलन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

इसके बाद सांसद भट्ट भारी बरसात में जल भराव के कारण अपने पुत्रों को खो चुके हल्दी क्षेत्र के निवासी श्री राम कृपाल जी और धर्मेंद्र कुमार जी के आवास में पहुंचे जहां उन्होंने पानी में डूबने से उनके पुत्रों की दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया । और चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। श्री भट्ट ने शक्ति फार्म और नानकमत्ता के कई इलाकों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। श्री भट्ट ने कहा कि भारी जल भराव वाले इलाकों में तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना सहित जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बचाव राहत कार्य शुरू कर दिए थे। और अभी भी लगातार आपदा राहत का काम जारी है। श्री भट्ट ने कहा कि लोगों के घरों में पानी घुसा है। इससे काफी नुकसान हुआ है जिसका आकलन करने के निर्देश भी स्थानीय अधिकारियों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

 

भट्ट ने लोगों से अपील की है कि वह भी अपने स्तर से जो नुकसान हुआ है उसके बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी दें ताकि इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसान के दौर में जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जा सके। सांसद भट्ट ने लोगों को आस्वस्थ किया कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है ।