जनपद उत्तरकाशी- बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत शिलाई बैंड के पास एक डम्फर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

जनपद उत्तरकाशी- बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत शिलाई बैंड के पास एक डम्फर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

जनपद उत्तरकाशी- बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत शिलाई बैंड के पास एक डम्फर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दिनांक 09 जुलाई 2024 को देर रात्रि पुलिस थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि शिलाई बैंड से आगे पालीगाड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच गए त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

 

मृतक व्यक्ति का नाम :– बम बहादूर पुत्र श्री कालूराम, उम्र 36 वर्ष।
निवासी- जगूड़ी भवन, तहसील बडकोट।

मीडिया सैल एसडीआरएफ