आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्त्वों पर कार्यवाही के दिये निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्त्वों पर कार्यवाही के दिये निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

एसएसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान जनता दरबार लगाकर की गई जन सुनवाई व मौके पर ही जनता की समस्याओं के निवारण हेतु थाना प्रभारी और हल्का प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु प्रत्येक दिवस नशे पर कार्यवाही की जाए तथा शराब तस्करी करने वालों पर गुंडा एक्ट कार्यवाही कर जिला बदर की कार्यवाही किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के दायित्व में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के विभाग बदले।

 

 

थाना दिनेशपुर में पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

आज दिनांक 22 फरवरी 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा थाना दिनेशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय द्वारा नशे पर लगातार कार्यवाही कर नशा तस्करों को जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला एवं पर्यटन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

 

 

इस दौरान थाना दिनेशपुर में जनसवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें दिनेशपुर के व्यापारी, जनसेवक व स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया और समस्याएं एसएसपी महोदय के समक्ष रखी जिनका महोदय द्वारा तुरंत मौके पर ही समाधान किया गया।