मायके आई विवाहिता की गोली मारकर की हत्या, चार महीने पहले ही हुई थी शादी ।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में मायके आई विवाहिता अंजू की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव के लोग स्तब्ध हैं। विवाहिता की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जाता है कि आरोपी ने एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय वहां मौजूद मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि अंजू और आरोपी के बीच पहले विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने बहन को गोली मार दी। गांव छाछा निवासी जोगेंद्र सागर की पुत्री अंजू (26) को गांव निवासी कुलदीप यादव परेशान करता था।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

जोगेंद्र ने चार माह पूर्व पुत्री की शादी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हटऊ निवासी अजीत कुमार के साथ कर दी थी। शुक्रवार को अंजू अपने मामा सुनील कुमार के साथ मायके आई थी। अंजू का पति और मां घर में ही थे। आरोप है तभी कुलदीप यादव तमंचा लेकर घर में घुस आया। अंजू को साथ चलने के लिए कहने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

विरोध करने पर अंजू की कनपटी में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। आरोपी ने मंजू की हत्या उसकी छोटी बहन काजल के सामने की। काजल ने एसपी को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। नव विवाहिता की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

आरोपी भी गांव का ही रहने वाला है, इसलिए एसपी की ओर से एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kj
tara