प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान।

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
ख़बर शेयर करें -

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

मिर्जापुर में 10वीं की छात्रा और 11वीं के छात्र ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों में करीब 2 साल से अफेयर था। लेकिन दोनों के घरवाले इसका विरोध कर रहे थे। शुक्रवार रात जब घरवाले सो गए, तो दोनों ने गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुकान में चोरी करने वाला 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दस्तावेज बरामद।

शनिवार को घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कटका गांव निवासी लवकुश की रहने वाली नंदिनी से प्रेम हो गया था। दोनाें एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। उनके प्यार की भनक परिवार को लग गई और उनको एक-दूसरे का साथ छोड़ने को कहा। समझाया भी, लेकिन प्रेमी युगल नहीं माने। परिवार की बंदिशें प्रेमी युगल नहीं झेल पाएं और शनिवार को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। लवकुश तीन भाईयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसके दोनों भाई संदीप व रंजीत मुंबई में रहकर काम करते हैं। वहीं नंदिनी दो भाईयों में सबसे छोटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

लवकुश कछवां स्थित बाबू सराय इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था, जबकि नंदिनी कछवां के ही एक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ती थी। यही से इन दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत हुई थी। इससे पहले भी दोनों ने जान देने का प्रयास किया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *