चलती कार में कत्ल: महिला की हत्या का पुलिस को सुराग नहीं, मुख्य आरोपी अब भी फरार।

यूपी में चलती कार में कत्ल: महिला की हत्या का पुलिस को सुराग नहीं, मुख्य आरोपी अब भी फरार।
ख़बर शेयर करें -

चलती कार में कत्ल: महिला की हत्या का पुलिस को सुराग नहीं, मुख्य आरोपी अब भी फरार।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हमीरपुर के जरिया थाना इलाके में शनिवार रात चलती कार में महिला अमन यादव की गला घोंटकर हत्या और परिवार को मारने की साजिश का मामला पांच दिन बाद भी अनसुलझा है। पुलिस की चार टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपियों त्रिभुवन उर्फ चतुर सिंह और वीर सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। ये दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ अभियान: वनभूलपुरा में तस्कर पकड़ा गया, 18 इंजेक्शन बरामद।

 

 

पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं, जो कानपुर, कानपुर देहात, औरैया और हमीरपुर सहित आसपास के जिलों में आरोपियों की तलाश कर रही हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का वार लगातार* *मुखानी व ANTF की संयुक्त टीम एवम लालकुंआ पुलिस ने 03 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस व अवैध शराब बरामद*

 

 

दो गिरफ्तार, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला

इस मामले में पुलिस ने कार चालक संजीव और एक अन्य आरोपी कल्लू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है, लेकिन इनसे हुई पूछताछ में कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जता रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन: मल्लीताल पुलिस ने 25.61 ग्राम स्मैक के साथ युवक को पकड़ा

 

परिवार पर नजर, बैकग्राउंड की जांच

पुलिस दोनों फरार आरोपियों के परिवारों से पूछताछ कर रही है और उनके बैकग्राउंड की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से इस जघन्य हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा हो सकेगा।

 

 

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयासरत हैं, और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश होने की उम्मीद की जा रही है।