पुलिस कप्तान मीणा के नेतृत्व में जनहित में बड़ी सफलता, नकली/जहरीली शराब के खिलाफ कड़ा एक्शन, 02 तस्करों से भारी मात्रा में नकली शराब व उपकरण बरामद, पुलिस टीम को एसएसपी ने दिया इनाम।

पुलिस कप्तान मीणा के नेतृत्व में जनहित में बड़ी सफलता, नकली/जहरीली शराब के खिलाफ कड़ा एक्शन, 02 तस्करों से भारी मात्रा में नकली शराब व उपकरण बरामद, पुलिस टीम को एसएसपी ने दिया इनाम।
ख़बर शेयर करें -

पुलिस कप्तान मीणा के नेतृत्व में जनहित में बड़ी सफलता, नकली/जहरीली शराब के खिलाफ कड़ा एक्शन, 02 तस्करों से भारी मात्रा में नकली शराब व उपकरण बरामद, पुलिस टीम को एसएसपी ने दिया इनाम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी (नैनीताल), 20 अप्रैल 2025
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने की दिशा में नैनीताल पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली व जहरीली शराब के कारोबार का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग व शटल सेवा से होगा आवागमन।

पुलिस ने रामपुर रोड, बजवाल ट्रेडर्स के पास चेकिंग के दौरान सचिन जायसवाल और सोनू कश्यप नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 40 लीटर नकली शराब, 20 लीटर शुद्ध स्प्रिट, शराब बनाने के उपकरण, उत्तराखण्ड आबकारी विभाग के फर्जी ढक्कन और स्टिकर, तथा स्कूटी (UP25CZ-2688) बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार तस्कर:

  1. सचिन जायसवाल (34 वर्ष), निवासी बरेली

  2. सोनू कश्यप (30 वर्ष), निवासी बरेली

बरामदगी में शामिल:
स्प्रिट, केमिकल, तैयार पव्वे, खाली बोतलें, नकली ढक्कन, स्टिकर, शराब निर्माण उपकरण, व स्कूटी।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व बीएनएस की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी काठगोदाम जंगल से सकुशल बरामद — सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या फॉलोवर बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश?

पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा ₹2500 इनाम देकर सम्मानित किया गया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, व अन्य पुलिसकर्मी।

नैनीताल पुलिस ने चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।