नैनीताल पुलिस का नशे पर वार, वनभूलपुरा में दो युवक गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार, वनभूलपुरा में दो युवक गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार, वनभूलपुरा में दो युवक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

वनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 अवैध Alprazolam नशीली गोलियों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलमान (22 वर्ष) और अमन (19 वर्ष) हैं, जो वनभूलपुरा क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों को लाइन नं. 16, न्यू शमा मेडिकल स्टोर के पास से पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।