गरुड़ ब्लॉक स्थित ग्राम सभा स्याल्दे टीट बयालीसेरा में राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम का  हुआ शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

गरुड़ ब्लॉक स्थित ग्राम सभा स्याल्दे टीट बयालीसेरा में राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम का  हुआ शुभारंभ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

गरुड़ ब्लॉक स्थित ग्राम सभा स्याल्दे टीट बयालीसेरा में राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि पोषण के साथ महिला सशक्तिकरण की ओर कदम तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनता से सीधे रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि देश को सशक्त और गर्भवती महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। राज्य सरकार ने इस अभियान को जनांदोलन के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि यदि हमें कुपोषण मुक्त भारत सपना पूर्ण करना है तो हमें पोषण के बारे में जानकारी के साथ जागरूकता होना जरूरी है। इसके लिए गांव-गांव तक जागरूकता अभियान भी चलाया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

 

 

बाल विकास अधिकारी ने विभाग से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने प्रधानमन्त्री मातृत्व वंदना योजना , नंदा गौरा कन्याधन, समुदाय आधारित गतिविधि, मुख्य मंत्री सहायता किट वितरण एवम गोद भराई योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान सवीना बेगम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को मिलेगा 'हाईटेक' बूस्ट एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने उपलब्ध कराए अत्याधुनिक ड्रोन्स।

 

 

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मंजू पांडे, खण्ड विकास अधिकारी पूरन किशन राम, तहसीलदार तिक्षिता जोशी, वन स्टाप सेंटर से सृष्टि कांडपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आकांक्षा वर्मा, शाइस्ता, प्रेमा भाकुनी, विमला कोहली, भगवती जोशी, मंजू रावत, हेमा भाकुनी, कमला बरौलिया आदि मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर।