“झांसी में दरिद्र घटना: परिवार के झगड़े ने ले लिया” जीवन।

ख़बर शेयर करें -

“झांसी में दरिद्र घटना: परिवार के झगड़े ने  ले लिया” जीवन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

झांसी। पत्नी से झगड़े के बाद प्रेमनगर के आंबेडकर कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को भी झगड़ा हुआ। पत्नी गुस्से में तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी बीच पति ने घर में फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तैराकी और धूम्रपान का वीडियो बना मुसीबत, दो युवक चिह्नित कर पकड़े गए।

 

 

आंबेडकर नगर निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र हरदेव प्राइवेट काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस पर पत्नी सुमन से उसका अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार सुबह विनोद ने शराब पी ली और वह काम पर भी नहीं गया। इस पर पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान – 69 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज।

 

 

नाराज होकर सुमन तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। शाम को जब वह लौटकर आई तो विनोद तौलिये से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सुमन चीख उठी। आस-पड़ोस के लोग भी आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों में अग्निशमन मानकों की खुली पोल, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश।

 

 

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक छानबीन में घरेलू कलह की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी सुमन समेत तीन बच्चे हैं। इनमें बेटा उदित (14), बेटी नैंसी (12) एवं प्रिंसी (8) हैं।