टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर का एक्सीडेंट, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल।

टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर का एक्सीडेंट, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बागपत के बालैनी में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप टायर फटने से ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। जिसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है मेरठ जनपद के पूठखास गांव का रहने वाला शादाब (17) गांव के ही वसीम और लखन के साथ सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर दत्तनगर गांव में धान के पुआल लेने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

 

 

 

बताया कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जैसे ही बालैनी टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर का अगला पहिया फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया और शादाब, वसीम और लखन ट्रैक्टर के नीचे दब गये। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया।

बताया कि मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में शादाब की मौत हो गई, जबकि वसीम और लखन का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद।
kj
tara