“ऑपरेशन रोमियो” के तहत SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 अराजक तत्वों पर चालान।

ख़बर शेयर करें -

“ऑपरेशन रोमियो” के तहत SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 अराजक तत्वों पर चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और महिलाओं, बुजुर्गों व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीती रात “ऑपरेशन रोमियो” चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

इस अभियान का नेतृत्व एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा द्वारा नैनीताल सर्किल में तथा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल द्वारा हल्द्वानी सर्किल में किया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों व पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग की।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशा करने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 99 अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किए और 23,200 रुपये का जुर्माना वसूला।
वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहन चालकों का चालान कर 20,000 रुपये का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी