घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हापुड़ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना इलाके के अंतर्गत गांव काकोड़ी में सोमवार रात गांव के ही दो युवकों ने अर्जुन (28) पुत्र राजकुमार को घर में घुसकर गोली मार दी। देर रात उसे हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अर्जुन गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। गांव के ही एक युवक से उसका दो साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

 

उस दौरान गांव के लोगों ने दोनों के बीच फैसला करा दिया था। सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ अर्जुन के घर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा और उसे गोली मार दी। आरोपी का पिता सेना से सेवानिवृत्त है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

 

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। जबकि अर्जुन को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है, जबकि उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी, एक का क्रय-विक्रय रोका, चार को नोटिस।

 

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *