खनन मफ़ियो ने पथराव कर फ़िल्डर को छुड़ाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

आज तराई पञ्चमी डीएफओ बलवंत शाही अपने वन सुरक्षा बल के साथ कालूशिद्ध एवं खंडजा गेट पर गस्त कर रहे थे। तभी उनके पीछे 20 से भी अधिक मोटर साइकिल फील्डर पीछा कर रहे थे खंडजा गेट से वापस आने पर फील्डर के वाहनों को रोका, तब पीछा करने वाले को वन कर्मी ने रोका और उस फील्डर की बाइक को पकड़ लिया। तब बाइक सवार फील्डर अभद्रता करने लगा। तभी खनन मफ़ियाओ ने तराई पश्चिम वनप्रभाग के डीएफओ की गाड़ी को घेरकर उसमें पथराव किया। साथ ही वनकर्मियो की गिरफ़्त से एक फ़िल्डर को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। वहीं डीएफ़ओ ने रामनगर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की उन्होंने बताया की कालूसिद्ध खनन गेट में वनकर्मियो को अवैध खनन की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

जिसके बाद डीएफओ वनकर्मियों की टीम के साथ कालूसिद्ध गेट पर पहुँचे। इस दौरान वनकर्मियो की 20 से अधिक लोग फ़िलंडिंग कर रहे थे। इस बीच वनकर्मियो ने एक फ़िल्डर को पकड़ लिया। जिसके बाद वनकर्मियों की टीम फ़िल्डर को लेकर आ रामनगर आ रही थी। रास्ते में जस्सागांजा तिराहे पर मफ़ियाओ ने डीएफओ के वाहन को घेरकर वाहन पर पथराव कर फ़िल्डर को छुड़ा लिया।पथराव में डीएफओ की गाड़ी की लाइट और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।