कौशल विकास मंत्री ने आईटीआई के टॉपर्स को दी हरी झंडी: तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया भ्रमण

कौशल विकास मंत्री ने आईटीआई के टॉपर्स को दी हरी झंडी: तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया भ्रमण

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न आईटीआई के एनसीवीटी(राष्ट्रीय व्यसायिक प्रशिक्षण परिषद) से संबंधित प्राप्त व्यवसायों में अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा 2024 में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके कौशल ज्ञान में वृद्धि के लिए अपस्किलिंग, रिस्किलिंग एवं एडवांस ट्रेनिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उपलब्ध अवसर की जानकारी के लिए राज्य के बाहर स्थापित स्किल यूनिवर्सिटी एवं स्किल सेंटर पर भ्रमण पर भेजे जाने हेतु उत्तराखंड सरकार व माननीय मंत्री, कौशल विकास एवं सेवायोजन सौरभ बहुगुणा द्वारा विभाग को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को कुमायूं मंडल में स्थापित 24 आईटीआई में उच्चतम अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम एल एन्ड टी कंस्ट्रक्शन स्किल सेंटर पिलखुआ एवं नेशनल साइंस सेंटर दिल्ली में भ्रमण के लिए जाने वाले दल को हल्द्वानी स्थित सेवायोजन एवं कौशल विकास निदेशालय से मंगलवार को माननीय सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री जी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं विकास भगत द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को गन्तव्य को रवाना किया। इस अवसर पर  बिष्ट ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तरफ अग्रसर करने का यह बेहतर अवसर है।

 

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

इस अवसर पर अपर निदेशक सेवायोजन ऋचा सिंह ने अवगत कराया की टीम में 5 छात्राएं समेत 24 प्रशिक्षार्थी शामिल हैं।टीम द्वारा मंगलवार को एलएन्डटी सेंटर का भ्रमण करने के उपरांत विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी गुड़गांव में रात्रि विश्राम किया जाएगा। बुधवार को विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी का भ्रमण करने के उपरांत 24 अक्टूबर को टीम द्वारा नेशनल साइंस सेंटर नई दिल्ली में भ्रमण किया जाएग एवं उसके बाद यह छात्र,छात्राएं हल्द्वानी वापस लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

अवगत कराना है कि गढ़वाल मंडल के 24 छात्र-छात्राओं को भी उपरोक्त केंद्रों पर भ्रमण कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर निदेशक सेवायोजन श्रीमती रिचा सिंह,संयुक्त निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उप निदेशक स्मिता अग्रवाल,रितिका त्यागी आदि उपस्थित रहे।