नाबालिग अपहरण मामले का खुलासा, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद।

नाबालिग अपहरण मामले का खुलासा, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 30.05.2025 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त अजय उर्फ बक्खु, निवासी शीलगांव (राजस्थान) उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर संख्या 190/25, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त अजय के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार गठित पुलिस टीम ने दिनांक 18.01.2026 को थाना व जिला मुड़ावर, राजस्थान से अभियुक्त अजय पुत्र बक्खू, निवासी सील गांव बखतावर, थाना मुड़ावर, जिला खेरथल (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृता नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

पुलिस टीम:
उप निरीक्षक गणेश जोशी
कांस्टेबल विनीत चौहान
महिला कांस्टेबल भारती